महुआ में राष्ट्रिय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के प्रति गहरा उत्साह , महुआ से जीत सुनिश्चित
मेवालाल यादव
महुआ (वैशाली)।जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेज प्रताप यादव ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत महुआ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गोविंदपुर स्थित दुर्गा स्थान में लाल चुनरी चढ़ाकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक आस्था और जनता के बीच निकटता का यह दृश्य देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।तेज प्रताप यादव ने जनसंपर्क अभियान के दौरान महुआ की जनता से संवाद किया, लोगों की समस्याएँ सुनीं और क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा —>
“महुआ को मैं कभी नहीं छोड़ूँगा। महुआ मेरा परिवार है। मरना है या जीना है तो महुआ की जनता के साथ ही रहूँगा।”जनसंपर्क यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों में तेज प्रताप यादव के प्रति गहरा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने कहा कि महुआ से तेज प्रताप यादव की जीत सुनिश्चित है, क्योंकि वे सिर्फ एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि महुआ के बेटे हैं।स्थानीय निवासी रामकिशोर राय ने कहा,
“हर घर, हर दिल में एक ही नारा है — तेज प्रताप यादव जिंदाबाद! उनकी जीत पक्की है।”महुआ विधानसभा के विपक्षी दल के नेता ने भी तेज प्रताप यादव के कार्यों की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि>
“यदि महुआ में अस्पताल, शिक्षा, रोजगार और आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के क्षेत्र में कोई ठोस कार्य हुआ है, तो वह तेज प्रताप यादव के नेतृत्व में ही संभव हुआ है।
”विपक्षी नेता द्वारा की गई यह सार्वजनिक प्रशंसा तेज प्रताप यादव के प्रति जनता के विश्वास और उनके विकासात्मक दृष्टिकोण की पुष्टि करती है।तेज प्रताप यादव का यह दौरा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह जनता के बीच भरोसे और अपनत्व को मजबूत करने वाला अभियान बन गया।महुआ की जनता के उत्साह और विपक्ष की प्रशंसा को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि तेज प्रताप यादव की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, और महुआ विधानसभा में उनकी स्थिति पहले से अधिक सशक्त और स्थायी होती जा रही है।






प्रतिक्रिया दिनुहोस्